Edited By Ramanjot, Updated: 03 Sep, 2021 06:09 PM
नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हाई जंप प्रतियोगिता में प्रवीण कुमार के रजत पदक जीतने पर पूरा देश गौरवान्वित है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और द्दढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है।
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक के हाई जंप टी 64 प्रतियोगिता में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हाई जंप प्रतियोगिता में प्रवीण कुमार के रजत पदक जीतने पर पूरा देश गौरवान्वित है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और द्दढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवीण कुमार निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचे और देश का नाम रोशन करते रहें, ऐसी उनकी कामना है।