CM नीतीश ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर व्यक्त की प्रसन्नता

Edited By Nitika, Updated: 22 Jun, 2022 05:16 PM

nitish expressed happiness over the nomination of draupadi murmu

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं, एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना बहुत खुशी की बात...

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं, एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना बहुत खुशी की बात है।

नीतीश ने कहा कि कल प्रधानमंत्री जी ने बात कर इसकी जानकारी दी थी कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी को भी इसके लिए हृदय से धन्यवाद।

वहीं सीएम ने कहा कि मूलतः उड़ीसा की रहनेवाली द्रौपदी मुर्मू ने वहां की सरकार में मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन किया था, उसके पश्चात् झारखंड की राज्यपाल के रूप में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!