तेजस्वी का आरोप- नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल, भ्रष्टाचारियों ने राज्य को किया खोखला

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Oct, 2020 11:29 AM

nitish government accused of tejashwi

राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण राज्य खोखला हो चुका है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और ऐसे में जनता को चाहिए कि इस युवा विरोधी सरकार को वह हटा दे।

बांकाः राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण राज्य खोखला हो चुका है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और ऐसे में जनता को चाहिए कि इस युवा विरोधी सरकार को वह हटा दे।

बांका में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘‘राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। भ्रष्टाचारियों ने पूरी तरह राज्य को खोखला कर दिया है। सरकार ने गरीबी मिटाने के बदले गरीब को ही मिटा दिया। यह सरकार पिछले 15 साल में हर मोर्चे पर विफल रही है।'' उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जिस सरकार ने पंद्रह साल में रोजगार नहीं दिया, वह अब क्या देगी?

राजद नेता ने कहा ‘‘हम युवा विरोधी नीतीश सरकार को हटाएंगे और पहली कैबिनेट में पहली कलम से बेरोजगारों को 10 लाख नौकरियां देंगे।'' महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राशि 400 रुपए से बढ़ा कर 1000 रुपए कर दी जाएगी और बिजली बिल आधा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन, सिंचाई और आधारभूत सरंचनाओं को पूरी तरह से विकसित किया जाएगा।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि कोरोना काल में बिहार के 40 लाख मजदूर व कामगार अन्य प्रदेशों में फंसे थे लेकिन राज्य सरकार ने उनको वापस लाने की दिशा में किसी भी प्रकार कार्य नहीं किया। राजद नेता ने कहा, ‘‘समान काम पर समान वेतन हक और समानता के अधिकार की बात है। ये इंसाफ की बात है। दो शिक्षक जब एक ही विद्यालय में पढ़ा रहे हैं तो उनका वेतनमान अलग-अलग क्यों? हम यह विसंगति दूर करेंगे।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!