Edited By Ramanjot, Updated: 02 May, 2022 10:36 AM
नीतीश कुमार ने रविवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और वरीय अधिकारियों के साथ अटल पथ और निर्माणाधीन जेपी गंगा पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कराये जा रहे जेपी गंगा पथ के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने...
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को अटल पथ फेज-2 और जेपी गंगा पथ का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।
नीतीश कुमार ने रविवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और वरीय अधिकारियों के साथ अटल पथ और निर्माणाधीन जेपी गंगा पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कराये जा रहे जेपी गंगा पथ के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अटल पथ फेज- 2 के निर्माण कार्य को भी जल्द पूर्ण करने निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगा पथ के विभिन्न एलाइनमेंट के माध्यम से अशोक राजपथ से जुड़ने से शहर से भी लोगों का आवागमन आसान होगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सभ्यता द्वार, पीएमसीएच के सामने जेपी गंगा पथ पर रूककर वहां के लिंक पथ के निर्माण कार्यों की जानकारी ली और निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।