श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर CM नीतीश ने देशवासियों को दी बधाई

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Aug, 2021 09:34 AM

nitish kumar wishes janmashtami

नीतीश कुमार ने रविवार को अपने बधाई संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति और परम्परा में पर्व-त्योहारों की एक लंबी श्रृंखला है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं विविधता में एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा है कि प्रतिवर्ष भादो माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नीतीश कुमार ने रविवार को अपने बधाई संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति और परम्परा में पर्व-त्योहारों की एक लंबी श्रृंखला है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं विविधता में एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा है कि प्रतिवर्ष भादो माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी के त्योहार के रूप में बड़े धूमधाम से पारम्परिक रीति रिवाज के अनुसार लोग मनाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके कर्मयोग के उपदेश को लोग आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं तथा अपने सुख, समृद्धि एवं सफलता की कामना करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि यह पर्व प्रदेश में सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह के वातावरण को और मजबूत करेगा तथा बिहार सुखी, समृद्ध और विकसित प्रदेश बनेगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितान्त आवश्यक है। इसका सबसे अच्छा उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है। आप सब लोग घर के अंदर ही पूजा-अर्चना करें, आप सभी के सहयोग से ही इस महामारी से निपटने में सफलता मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!