बिहार के 14 जिलों में नहीं मिला एक भी कोरोना संक्रमित, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 596

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Jul, 2021 09:31 AM

not a single corona infected found in 14 districts of bihar

स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को 21 जुलाई की रिपोर्ट के आधार पर बताया कि पिछले चौबीस घंटे में डेढ़ लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच में 61 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। इस दौरान पटना जिले में सबसे अधिक 11 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।...

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमितों के लगातार स्वस्थ होने से सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 596 रह गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को 21 जुलाई की रिपोर्ट के आधार पर बताया कि पिछले चौबीस घंटे में डेढ़ लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच में 61 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। इस दौरान पटना जिले में सबसे अधिक 11 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। वहीं 14 जिलों में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया।

विभाग ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में 54 संक्रमितों ने कोरोना के खिलाफ जारी जंग जीत ली है। स्वस्थ होने वालों की दर 98.59 प्रतिशत हो गई है। इससे राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 596 रह गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!