बिहार के 5 जिलों में नहीं मिला एक भी कोरोना संक्रमित, अन्य जिलों में मिले 190 नए पॉजिटिव

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Jun, 2021 09:19 AM

not a single corona infected found in 5 districts of bihar

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि राज्य में पिछले चौबीस घंटे में 103074 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें 190 नए पॉजिटिव मिले हैं और 335 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। राज्य के 38 में से पांच जिला में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। शेष 33 जिला में नए...

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी हो रही है और पिछले 24 घंटे में राज्य के पांच जिला औरंगाबाद, बक्सर, जहानाबाद, कैमूर और पश्चिम चंपारण में एक भी संक्रमित नहीं मिला है लेकिन अन्य जिले में 190 नए पॉजिटिव की पहचान हुई है और दो लोगों की जान गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि राज्य में पिछले चौबीस घंटे में 103074 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें 190 नए पॉजिटिव मिले हैं और 335 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। राज्य के 38 में से पांच जिला में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। शेष 33 जिला में नए संक्रमितों की संख्या 20 से भी कम रही। इनमें 30 जिले तो ऐसे हैं जहां संक्रमितों की संख्या 10 या उससे भी कम रही।

राज्य में 10 से अधिक संक्रमित सिर्फ पटना (17), मुजफ्फरपुर (13) और सहरसा (11) में मिले हैं। राज्य में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 02 लोगों की मौत हुई है और इसके साथ ही मृतकों का कुल आंकड़ा 9578 हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!