"उमर अब्दुल्ला का बयान आपत्तिजनक और भारत विरोधी", नित्यानंद राय ने कहा- इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Sep, 2024 02:59 PM

omar abdullah s statement is objectionable and anti india nityanand rai

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि अफजल गुरु को फांसी देने से कोई उद्देश्य पूरा हुआ। नित्यानंद राय ने कहा...

पटना: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि अफजल गुरु को फांसी देने से कोई उद्देश्य पूरा हुआ। नित्यानंद राय ने कहा कि उमर अब्दुल्ला का बयान आपत्तिजनक और भारत विरोधी है। इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है।

नित्यानंद राय ने कहा कि अफ़ज़ल गुरु और याकूब जैसे आतंकवादियों के पक्ष में बोलना देश विरोधी है। कांग्रेस ऐसे देश विरोधी बयानों के साथ है। इसे देश और कश्मीर बर्दाश्त नहीं करेगा। बता दें कि उमर अब्दुल्ला ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी को गलत बताते हुए कहा था कि अफजल गुरु को फांसी देने से कोई मकसद पूरा नहीं हुआ। अगर हम होते तो इसे कभी मंजूरी नहीं देते। उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि वे मौत की सजा में विश्वास नहीं रखते हैं क्योंकि इससे अदालती व्यवस्था पर सवाल उठते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!