रोहतास में सड़क हादसे का शिकार हुआ दंपति, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Apr, 2021 05:32 PM

one person died in road accident in rohtas

सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुआं गांव निवासी दिनेश सिंह (30) अपनी पत्नी संगीता के साथ मोटरसाइकिल से मामा के घर नटवार के नौवां गांव से वापस लौट रहा था। इसी दौरान मोकर पुल के समीप उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में दिनेश सिंह की मौके पर...

रोहतासः बिहार में रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर पुल के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुआं गांव निवासी दिनेश सिंह (30) अपनी पत्नी संगीता के साथ मोटरसाइकिल से मामा के घर नटवार के नौवां गांव से वापस लौट रहा था। इसी दौरान मोकर पुल के समीप उसकी बाइक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में दिनेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि गंभीर रुप से घायल संगीता को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बद उसे बेहतर इलाज के लिए नारायण मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!