Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jun, 2025 08:39 PM

19 से 22 जून तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में हो रहे फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस 2025 का आज भव्य शुभारंभ हुआ।
पटना: 19 से 22 जून तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में हो रहे फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस 2025 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव रविंद्र नाथ चौधरी ने प्राधिकरण के पूर्व निदेशक संजय कुमार सिन्हा की उपस्थिति में प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया तथा प्रतिभागियों से मिलकर उनका अभिनंदन और उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उनके साथ प्राधिकरण के उप निदेशक हिमांशु सिंह, क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार, चंदन कुमार सिंह,टेबल टेनिस प्रभारी शाईका प्रवीण, टूर्नामेंट ऑब्जर्वर प्रदीप श्रीवास्तव, टूर्नामेंट मैनेजर अतानु चटर्जी , चीफ रेफरी प्रदीप मिश्रा ,सहायक रेफरी राहुल कुमार भी उपस्थित रहे।

अंडर 11,13,15,17,19 बॉयज,गर्ल्स सिंगल और मेंस,वीमेंस सिंगल की इस प्रतियोगिता में बिहार के 17 जिलों से 250 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।

पांच टेबल पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणाम इस प्रकार रहे:-
अंडर-11 गर्ल्स फाइनल - नीलांजना शर्मा (मुजफ्फरपुर) ने वैश्रनी कुमारी (पटना) को 3-0 से हराया
सेमीफाइनल - नीलांजना शर्मा ने रजनी सिन्हा (पटना) को 3-1 से हराया।
..सेमीफाइनल-वैष्णवी कुमारी ने आराध्या (मधेपुरा) को 3-0 से हराया

अंडर 11
लड़के का Qr. - विरद नारायण (पटना) ने नक्ष सोनी (मधेपुरा) को 3-0 से हराया
शिवम (पटना) ने रेयांश राज कौशिक (मधेपुरा) को 3-0 से हराया।
-मनन गुप्ता (मधेपुरा) ने आदित्य भानु (दरभंगा) को 3-0 से हराया
:-उत्कर्ष रीगन (मधेपुरा) ने अर्नव राज (खगड़िया) को 3-0 से हराया

अंडर-17
बॉय'स फोर्थ सीड प्लेयर हिमांशी (सहरसा) साहिल राज (पटना) 1-3 . से पराजित हुआ
प्राथम राउंड : राजवीर सिंह (पटना) ने अतुल (खगड़िया) 3-1. से पराजित किया
भविष्य सिंह (पटना) ने श्रेयांश (दरभंगा) को 3-0 से पराजित किया
कृष्णलय राज (मधेपुरा) ने अनिकेत राज (पटना) को 3-0 से हराया
"ऋषिक स्वराज (पटना) ने मनदीप. गुप्ता (मधुबरी) 3-0 से पराजित किया।

अंडर-17 बॉयज फर्स्ट राउंड: -
आकाश केशरी (पटना) ने सिद्धांत वत्स (दरभंगा) को 3-0. से पराजित किया।
आदित्य अननल (सहरसा) ने हेमंत राज (पटना) को 3-0 से पराजित किया
फरजान अहमद खान (पटना) ने अमन (पश्चिम चंपारण) को 3-0 से पराजित किया
कुमार दिन्यदर्श (पटना) ने वेद कर. झा (डार्लहंगा) को 3-0 से पराजित किया।
अंडर-17 गर्ल्स का फर्स्ट राउंड-

कुमारी अनन्या (पटना) ने भारू प्रिया (खगड़िया) को 3-0 से हराया
आरना सौरी (मुजफ्फरपुर) ने पंखुरी राज (खगड़िया) को 3-0 से हराया
नूपुर बनर्जी ने प्रकाशिनी (वेस्ट चंपारण) को 3-0 से पराजित किया
नव्या लक्ष्मी (पटना) ने मानसी (मधुबनी) को 3-0 से हराया
अभिनंदिता (पटना)ने रीता (पश्चिमी चंपारण) को 3-0 से हराया।