वैन समेत नदी में बहे पिकनिक मनाकर लौट रहे लोग, दो की डूबकर मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Aug, 2020 12:44 PM

people returning after having a picnic in the river including vans

बिहार में कैमूर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पिकनिक मनाकर लौट रहे लोगों की पिकअप वैन नदी में बह गई। इस घटना में 2 लोगों की पानी में डूबकर मौत हो गई। वहीं 9 अन्य लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया।

भभुआः बिहार में कैमूर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पिकनिक मनाकर लौट रहे लोगों की पिकअप वैन नदी में बह गई। इस घटना में 2 लोगों की पानी में डूबकर मौत हो गई। वहीं 9 अन्य लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया।

जानकारी के अनुसार, घटना कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम कुछ लोग पिकनिक मनाकर डायवर्सन से होते हुए पिकअप वैन से लौट रहे थे। तभी लोरसी नदी का पानी बढ़ा हुआ था और पानी की रफ्तार बहुत तेज थी। वहीं ड्राइवर ने नदी पार करने की कोशिश की तो वैन पानी के साथ बह गई और सड़क से नीचे गिर गई।

इस दुर्घटना में पिकअप वैन पर सवार दो लोगों की डूबकर मौत हो गई जबकि नौ लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया। मृतकों की पहचान राजेन्द्र प्रसाद उर्फ राजू और रामजी प्रसाद गुप्ता के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!