CSP Director लूटकांड का पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 1.65 लाख नगदी बरामद

Edited By Nitika, Updated: 12 Sep, 2022 05:28 PM

police crackdown on csp operator robbery 5 accused arrested

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बीते 30 अगस्त को जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के हरिप्रसाद इलाके से सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े बाइक सवार 2 हथियारबंद अपराधियों ने 3 लाख 30000 रूपए लूट लिए थे।

कटिहारः बिहार के कटिहार जिले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने सीएसपी संचालक लूटकांड का पर्दाफ़ाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बीते 30 अगस्त को जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के हरिप्रसाद इलाके से सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े बाइक सवार 2 हथियारबंद अपराधियों ने 3 लाख 30000 रूपए लूट लिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में कुल पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं।

वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल, 3 बाइक के साथ लूट की रकम में से 1 लाख 65000 रूपए बरामद किए है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व से आपराधिक इतिहास है। आरोपियों पर हत्या, लूट जैसे कई संगीन मामले हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!