बक्सर में लगे सांसद अश्विनी चौबे के लापता होने के पोस्टर, ढूंढने वाले को मिलेगा इनाम

Edited By Nitika, Updated: 02 Aug, 2020 01:49 PM

poster of missing of ashwini chaubey in buxar

बिहार में इन दिनों कोरोना और बाढ़ के कारण लोगों में त्राहिमाम मचा हुआ है। संकट की इस घड़ी में भी अगर वहां के सांसद जनता की सुध न लें तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचना स्वाभाविक है।

बक्सरः बिहार में इन दिनों कोरोना और बाढ़ के कारण लोगों में त्राहिमाम मचा हुआ है। संकट की इस घड़ी में भी अगर वहां के सांसद जनता की सुध न लें तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचना स्वाभाविक है। ऐसा ही दृश्य बक्सर में देखने को मिला है, जहां पर जनता से दूर रहने वाले सांसद अश्विनी चौबे के जगह-जगह लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं।

एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह-जगह पर अश्विनी चौबे के लापता होने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी ने कहा कि स्थानीय सांसद केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री होने के बावजूद भी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था बिल्कुल खराब है। लोगों को कोरोना काल में इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि अश्विनी चौबे पिछले 6 महीने से लापता हैं।

वहीं एनएसयूआई ने सांसद को ढूंढने वाले लोगों को इनाम देने की घोषणा भी की है। बता दें कि बेगुसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह के भी लापता होने के पोस्टर लगाए जा चुके हैं। उन्हें खोज निकालने वाले के लिए भी इनाम रखा गया था।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!