प्रशांत किशोर 5 मई को करेंगे बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देंगे सभी सवालों का जवाब
Edited By Ramanjot, Updated: 02 May, 2022 04:26 PM

चुनावी रणनीतिकार ने इससे पूर्व आज ही ट्वीट कर कहा, ''लोकतंत्र में एक सार्थक भागीदार बनने और जन-समर्थक नीति को आकार देने में मदद करने की मेरी खोज का 10 साल का सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। आज मैं जब पन्ने पलटता हूं तो लगता है समय आ गया है कि असली...
पटनाः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ‘जन सुराज' को जनता के बीच लेकर जाने और इस पथ पर आगे बढ़ने की पूरी रणनीति का खुलासा 05 मई को करेंगे। प्रशांत के कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर अब अपनी नई पार्टी बनाने का संकेत देने के कुछ देर बाद उनकी ओर से बताया गया कि वह गुरुवार (05 मई) को संवाददाता सम्मेलन कर लोगों के मन में उनके भविष्य की योजनाओं को लेकर उठ रहे सभी सवालों का जवाब देंगे।
चुनावी रणनीतिकार ने इससे पूर्व आज ही ट्वीट कर कहा, 'लोकतंत्र में एक सार्थक भागीदार बनने और जन-समर्थक नीति को आकार देने में मदद करने की मेरी खोज का 10 साल का सफर काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है। आज मैं जब पन्ने पलटता हूं तो लगता है समय आ गया है कि असली मालिक के पास जाएं, यानी लोगों के बीच ताकि उनकी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझ सके और 'जन सुराज' के पथ पर अग्रसर हो सकें।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के अलावा कांग्रेस के लिए कई राज्यों में चुनावी रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर ने ट्वीट में अपनी नई पारी की शुरुआत बिहार से करने का संकेत दिया है।
Related Story

बाहुबली विधायक अनंत सिंह और सिंगर की गिरफ्तारी पर रोक, वायरल वीडियो केस में 5 जून को होगी अगली...

प्रेमी से मिलने गई युवती से हैवानियत, दरिंदों ने खेत में ले जाकर बारी-बारी किया दुष्कर्म, बॉयफ्रेंड...

Ranchi: 20 लाख की सुपारी लेकर कारोबारी पर फायरिंग कराने वाला गिरफ्तार, अनिल टाइगर निकला मास्टरमाइंड

30 दिन में शिकायतों का निपटारा नहीं हुआ तो 31वें दिन अधिकारी होंगे निलंबित, सम्राट चौधरी का बड़ा...
VIDEO: परिवहन कार्यालय में शराब मिलने पर भड़के MLA आनंद मिश्रा, बोले- ‘बड़े अधिकारियों पर भी हो...

मनरेगा कार्यों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, जल संसाधन विभाग के अफसरों का वेतन रोका

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS इधर से उधर, कई अफसरों को नई पोस्टिंग; यहां देखें पूरी लिस्ट

RJD को बड़ा झटकाः तेजस्वी यादव की करीबी रहीं इस नेता ने थामा BJP का दामन

IPL में बनेगी बिहार की क्रिकेट टीम? उद्योगपति के प्रस्ताव पर CM सम्राट चौधरी का आया बड़ा बयान

बिहार के इस पुल पर मंडराया खतरा, खंभे के बीच दिखा बड़ा गैप, भारी वाहनों की एंट्री पर लगाई रोक
BTC$ 73562.7
Sat, May 30, 2026 12.28 PM UTC
ETH$ 2016.23
Sat, May 30, 2026 12.28 PM UTC
USDT$ 1
Thu, Jul 20, 2023 03.41 PM UTC
BNB$ 672.83
Sat, May 30, 2026 12.27 PM UTC
usd-coin$ 1
Mon, Sep 25, 2023 03.25 AM UTC
XRP$ 1.34
Sat, May 30, 2026 12.28 PM UTC
terra-luna$ 0.94
Tue, Dec 26, 2023 04.13 PM UTC
solana$ 82.26
Sat, May 30, 2026 12.28 PM UTC