प्रिंस राज ने FIR में दुष्कर्म की बात को किया था स्वीकार, 2 लाख रुपए देने की भी मानी बात

Edited By Nitika, Updated: 14 Sep, 2021 04:44 PM

prince raj admits to rape in fir

लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। प्रिंस राज ने एफआईआर में युवती के साथ दुष्कर्म करने की बात को स्वीकारा था। साथ ही उसे 2 लाख रुपए देने की बात को भी माना था।

 

नई दिल्ली/पटनाः लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। प्रिंस राज ने एफआईआर में युवती के साथ दुष्कर्म करने की बात को स्वीकारा था। साथ ही उसे 2 लाख रुपए देने की बात को भी माना था।

प्रिंस की एफआईआर के अनुसार, युवती से मुलाकात साल 2019 में हुई थी। जून 2020 आते-आते दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। 18 जून, 2020 को युवती ने उन्हें गाजियाबाद स्थित अपने घर पर बुलाया, जहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। हालांकि, लड़की का आरोप है कि प्रिंस ने उसके साथ मर्जी के बिना ही संबंध बनाए।

बता दें कि दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट के आदेश के बाद प्रिंस राज पर रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है जबकि सांसद ने कुछ महीने पहले ही युवती पर एक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाकर एफआईआर करवाई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!