बक्सर में सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत, कुछ दिन पहले अस्पताल में कराया था भर्ती

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Dec, 2021 11:50 AM

prisoner dies during treatment in buxar

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के चौगारी गांव निवासी विपिन बिहारी यादव (65) हत्या के एक मामले में केन्द्रीय कारा में सजा काट रहा था। कुछ दिन पूर्व कैदी की तबीयत खराब होने पर उसे बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती...

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले के केन्द्रीय कारा में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के चौगारी गांव निवासी विपिन बिहारी यादव (65) हत्या के एक मामले में केन्द्रीय कारा में सजा काट रहा था। कुछ दिन पूर्व कैदी की तबीयत खराब होने पर उसे बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि जेल प्रशासन ने कैदी की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!