आरा मोटरयान निरीक्षक विनोद कुमार के ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी

Edited By PTI News Agency, Updated: 08 Sep, 2021 08:52 PM

pti bihar story

पटना, 8 सितंबर (भाषा) बिहार आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने अवैध बालू उत्खनन एवं गैर कानूनी व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के ठिकानों पर तलाशी एवं छापामारी के क्रम में बुधवार को भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के तत्कालीन मोटरयान निरीक्षक विनोद...

पटना, 8 सितंबर (भाषा) बिहार आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने अवैध बालू उत्खनन एवं गैर कानूनी व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के ठिकानों पर तलाशी एवं छापामारी के क्रम में बुधवार को भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के तत्कालीन मोटरयान निरीक्षक विनोद कुमार के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी करके कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए।

ईओयू मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार के पटना के रूपसपुर स्थित फ्लैट, आरा तथा बक्सर स्थित ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। जानकारी के अनुसार तलाशी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुये हैं जिसके संबंध में आगे विश्लेषण करते हुए अन्वेषण किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान में विनोद कुमार द्वारा अर्जित अन्य परिसम्पतियों की भी जानकारी प्राप्त होने की संभावना है।

विनोद कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई थाने में दर्ज मामले के अनुसंधान के क्रम में उनके लोक सेवक अवधि में बांका, भोजपुर, सारण एवं अरवल जिले का अतिरिक्त प्रभार में मोटरयान निरीक्षक के पद पर कार्य करते हुए अपने एवं अपनी पत्नी के नाम से अकूत परिसम्पत्तियां अर्जित किये जाने के साक्ष्य पाये गये थे। विनोद कुमार द्वारा पटना के रूपसपुर स्थित फ्लैट एवं आरा स्थित मकान तथा बक्सर नवानगर में कई भूखण्डों का क्रय किये जाने के साक्ष्य पाये गये थे।

विदित हो कि विनोद कुमार को वर्ष 2016 में पदस्थापन के क्रम में रिश्वत लेने के क्रम में निगरानी विभाग द्वारा 44,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में दर्ज निगरानी थाने में मामला दर्ज करके अनुसंधानोपरांत विनोद कुमार एवं उनके चालक सत्य प्रकाश राय के विरूद्ध निगरानी की विशेष अदालत में आरोपपत्र समर्पित किया गया था।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!