बिहार को 2025 तक टीबी की बीमारी से मुक्त करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध:मंत्री

Edited By PTI News Agency, Updated: 17 Sep, 2021 10:32 AM

pti bihar story

पटना, 15 सितंबर (भाषा) बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बुधवार को कहा कि राज्य को टीबी (तपेदिक) मुक्त बनाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है और राज्य को वर्ष 2025 तक इस बीमारी से मुक्त करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन की दिशा में समुदायिक स्तर पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विभिन्न चरणों में दो सितंबर से नौ नवंबर तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर टीबी के रोगियों की खोज को लेकर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर टीबी के मरीजों की पहचान करेगी। अभियान के तहत निक्षय पोषण योजना अभियान को भी गति देने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है।

पांडेय ने कहा कि जांच शिविरों का आयोजन कर टीबी जांच की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि रोगियों की खोज एवं दवा देने का तरीका सिखाने के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!