बिहार उपचुनाव : जदयू ने नौंवे दौर की मतगणना के बाद बढ़त बनायी

Edited By PTI News Agency, Updated: 08 Dec, 2022 12:26 PM

pti bihar story

पटना, आठ दिसंबर (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में चौथे दौर की मतगणना में जनता दल (यूनाइटेड) ने कांटे के मुकाबले में बढ़त बना ली है।

पटना, आठ दिसंबर (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में चौथे दौर की मतगणना में जनता दल (यूनाइटेड) ने कांटे के मुकाबले में बढ़त बना ली है।
इस सीट पर जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता पर नौंवे दौर की मतगणना के बाद 1802 मतों की बढ़त बना ली है।

इस सीट पर नौंवे दौर की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता को 32,198 वोट प्राप्त हुए हैं जबकि जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा को 34,000 मत प्राप्त हुए ।
कुढ़नी सीट पर हुए चुनाव में 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिसमें से पांच निर्दलीय हैं । हालांकि मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार केदार गुप्ता और जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा के बीच है।
इस सीट पर चुनाव कराने की जरूरत इसलिये हुई क्योंकि राजद के वर्तमान विधायक अनिल कुमार सहनी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था । वर्ष 2020 में हुए चुनाव में सहनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा के केदार गुप्ता को करीब 700 वोटों से पराजित किया था ।
इस बार उपचुनाव में इस सीट पर महागठबंधन से जदयू उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!