पटना की बेऊर जेल में छापेमारी.. अनंत सिंह के सेल से मिला आपत्तिजनक सामान, एक जेलकर्मी निलंबित

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Apr, 2022 10:27 AM

raid in beur jail  objectionable items found from anant singh s cell

जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम ने बेउर जेल में छापेमारी की। यह कैदियों को जेल मैनुअल का सख्ती से पालन करने के लिए नियमित रूप से इस तरह की कवायद का हिस्सा था।...

पटनाः पटना के बेऊर केंद्रीय कारागार में छापेमारी के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक अनंत सिंह के कक्ष से मोबाइल फोन सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। इस सिलसिले में एक जेलकर्मी को निलंबित भी कर दिया गया।

जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम ने बेउर जेल में छापेमारी की। यह कैदियों को जेल मैनुअल का सख्ती से पालन करने के लिए नियमित रूप से इस तरह की कवायद का हिस्सा था। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान राजद विधायक अनंत सिंह के सेल से मोबाइल फोन सिम और बैटरी वाला मोबाइल फोन बरामद किया गया।

चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बरामद मोबाइल में कुछ नंबर भी मिले हैं और उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा मानदंडों के अनुसार, विधायक केवल दो कर्मचारियों की सेवाएं पाने के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में एक जेल कर्मी को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जेल अधीक्षक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि विधायक अनंत सिंह के खिलाफ बेउर जेल में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!