बिहारवासियों का 90 साल पुराना सपना होगा साकार, कोसी नदी पर रेल महासेतु बनकर तैयार

Edited By Nitika, Updated: 15 Sep, 2020 11:11 AM

rail mahasetu ready on kosi river

बिहार में राज्यवासियों के लिए राहत भरी खबर है। कोसी नदी पर नवनिर्मित रेल महासेतु बनकर तैयार हो गया है। इस महासेतु के निर्माण से 298 किलोमीटर का सफर मात्र 22 किलोमीटर में सिमटकर रह गया है।

 

पटनाः बिहार में राज्यवासियों के लिए राहत भरी खबर है। कोसी नदी पर नवनिर्मित रेल महासेतु बनकर तैयार हो गया है। इस महासेतु के निर्माण से 298 किलोमीटर का सफर मात्र 22 किलोमीटर में सिमटकर रह गया है। इतना ही नहीं जल्द ही इस महासेतु पर ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो जाएगा।

पीएम मोदी करेंगे महासेतु का उद्धाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इस महासेतु का उद्धाटन किया जाएगा। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

जून में की गई थी ट्रेनों के परिचालन की टेस्टिंग
वहीं इस नए पुल पर जून में ट्रेनों के परिचालन की टेस्टिंग की जा चुकी है। इस महासेतु पर ट्रेनों का परिचालन शुरू होते ही उत्तर बिहार के पिछड़े और दूरस्थ गांवों का 90 साल पुराना सपना सच हो जाएगा। साथ ही वो आसानी से यात्रा कर पाएंगे। 

6 जून 2003 को शुरू किया गया था महासेतु का काम
बता दें कि लगभग 2 किलोमीटर लंबे इस कोसी महासेतु को बनाने का काम 6 जून 2003 को शुरू किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। इस परियोजना की लागत करीब 516 करोड़ रुपए है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!