बिहार में सोनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर रेलवे अधिकारी की मौत, जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी पर चढ़ते समय फिसला पैर

Edited By Harman, Updated: 04 Oct, 2025 10:11 AM

railway official killed after being hit by a train at sonpur railway station

बिहार के सोनपुर रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहलाने देने वाली घटना घटित हुई है। दरअसल यहां जोगबनी से दानापुर जा रही इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक रेलवे अधिकारी पैर फिसलने से गिर गए और ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

Bihar News: बिहार के सोनपुर रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहलाने देने वाली घटना घटित हुई है। दरअसल यहां जोगबनी से दानापुर जा रही इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक रेलवे अधिकारी पैर फिसलने से गिर गए और ट्रेन से कटकर मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रेल अफसर की पहचान विजय कुमार सिंह के रुप में हुई है। वह प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर सोनपुर रेल मंडल कार्यालय के डिप्टी चीफ कंट्रोलर के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, इसी दौरान उनका पैर फिसला और वे ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसा इतना भयानक था कि ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां दर्जनों लोग जमा हो गए और भयानक हादसा देख कांप उठे। परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पूरे स्टेशन परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!