बोधगया में आयोजित योग दिवस में शामिल हुए RCP सिंह, बोले- PM मोदी ने पूरे विश्व में शुरू कराया योग दिवस

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Jun, 2022 12:09 PM

​​​​​​​केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने लोगों को योग के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि मन स्वस्थ रहने से शरीर स्वस्थ रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे विश्व में योग दिवस शुरू कराया गया। आज योग दिवस के अवसर पर देश के 75 स्थानों पर सरकार...

गयाः बिहार में आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच गया के बोधगया स्थित उद्यान भवन में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह रहे। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने करीब एक हजार की संख्या में मौजूद रहे लोगों के साथ योग किया। कपालभांति समेत कई आसन कर योग का ध्यान लगाया।


PunjabKesari

केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने लोगों को योग के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि मन स्वस्थ रहने से शरीर स्वस्थ रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे विश्व में योग दिवस शुरू कराया गया। आज योग दिवस के अवसर पर देश के 75 स्थानों पर सरकार द्वारा योग दिवस का आयोजन किया गया है। इसमें बिहार के 2 स्थान शामिल हैं। इसमें गया का बोधगया और दूसरा नालंदा शामिल है। वह बोधगया में आयोजित योग दिवस में शामिल होने आए। उन्होंने कहा कि योग का मतलब जोड़ होता है योग हमें जोड़ता है। यह काफी फायदेमंद है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!