विधानसभा में CM नीतीश बोले- अपने शासनकाल के दौरान भ्रष्ट आचरण में लिप्त रहा राजद, हम कराएंगे जांच

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Feb, 2024 05:04 PM

rjd indulged in corrupt practices during its rule nitish kumar

नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा में अपनी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी दावा किया कि राजद के कार्यकाल के दौरान बिहार में कई सांप्रदायिक दंगे हुए। उन्होंने कहा, ‘‘(राजद शासनकाल में) कोई...

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार को आरोप लगाया कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के शासन के दौरान पार्टी भ्रष्ट आचरण में लिप्त थी और राजग के नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार इसकी जांच कराएगी। 

"भ्रष्ट आचरण में लिप्त था राजद"
नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा में अपनी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी दावा किया कि राजद के कार्यकाल के दौरान बिहार में कई सांप्रदायिक दंगे हुए। उन्होंने कहा, ‘‘(राजद शासनकाल में) कोई कानून-व्यवस्था नहीं थी। (2005 से पहले) राजद अपने शासनकाल के दौरान भ्रष्ट आचरण में लिप्त था...मैं इसकी जांच कराऊंगा।'' 

नीतीश कुमार ने हासिल किया विश्वास मत
नीतीश कुमार ने हाल में ‘महागठबंधन' को छोड़ दिया था और भाजपा के समर्थन से सरकार बनाने के लिए राजग में लौट आए थे। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े, वहीं विपक्षी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। बिहार विधानसभा में कुल 243 सदस्य हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!