अब JDU के इफ्तार में लालू परिवार को न्योता, एक सप्ताह में दूसरी बार आमने-सामने होंगे सत्तापक्ष-विपक्ष

Edited By Nitika, Updated: 27 Apr, 2022 06:06 PM

राजद के बाद अब जदयू भी इफ्तार पार्टी का आयोजन करने जा रही है। राजद के द्वारा इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को न्योता दिया गया था, वहीं अब जदयू ने भी लालू परिवार को बुलावा भेज दिया है।

 

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): राजद के बाद अब जदयू भी इफ्तार पार्टी का आयोजन करने जा रही है। राजद के द्वारा इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को न्योता दिया गया था, वहीं अब जदयू ने भी लालू परिवार को बुलावा भेज दिया है। वहीं एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार लालू परिवार और नीतीश कुमार का आमना-सामना होगा।
PunjabKesari
दरअसल, 28 अप्रैल को नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की ओर से इफ्तार का आयोजन होगा। राजद ने जिस तरह से मुख्यमंत्री को न्योता भेजा था, अब बदले में जदयू की ओर से भी राजद के लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, जगदानंद सिंह, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव सहित और भी लोगों को निमंत्रण पत्र गया है। साथ ही कई और दल के नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है।
PunjabKesari
वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सलीम परवेज की तरफ से न्योता भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जानकारी में लालू, राबड़ी और तेजस्वी सहित को इफ्तार में न्योता दिया गया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!