अब अररिया से ये RJD विधायक निकले कोरोना संक्रमित, बिहार के चौथे MLC में हुई पुष्टि

Edited By Nitika, Updated: 02 Jul, 2020 06:03 PM

rjd mla from araria got corona infected

बिहार में कोरोना का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ विधायक भी बुरी तरह से इसकी चपेट में आने लग गए हैं। अब अररिया से राजद विधायक शाहनवाज आलम कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं यह बिहार के चौथे एमएलसी हैं, जिनमें कोरोना की...

 

अररियाः बिहार में कोरोना का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। आम लोगों के साथ-साथ विधायक भी बुरी तरह से इसकी चपेट में आने लग गए हैं। अब अररिया से राजद विधायक शाहनवाज आलम कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं यह बिहार के चौथे एमएलसी हैं, जिनमें कोरोना की पुष्टि हुई है।

अररिया के जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें कुसियार गांव स्थित एक पृथकवास में रख दिया गया है। विधायक ने बताया कि मंगलवार को वह खुद जांच करवाने पहुंचे थे। वहीं इससे पहले 30 जून को औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

बता दें कि 28 जून को बिहार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!