गोपालगंज में सड़क हादसा: ट्रक को धक्का दे रहे 5 मजदूरों को अनियंत्रित बोलेरो ने कुचला, 2 लोगों की मौत...3 घायल

Edited By Harman, Updated: 04 Nov, 2024 01:37 PM

road accident in gopalganj

बिहार में गोपालगंज जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दरअसल, ट्रक को धक्का दे रहे 5 मजदूरों को पीछे से बोलेरो ने कुचल दिया। जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोपालगंज: बिहार में गोपालगंज जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दरअसल, ट्रक को धक्का दे रहे 5 मजदूरों को पीछे से बोलेरो ने कुचल दिया। जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप की है। मृतकों की पहचान बिरंजन कुमार एवं रंजीत यादव के रूप में जबकि घायलों की पहचान मंटू कुमार, सुमन कुमार, चंदन कुमार के रूप में हुई है। दिल्ली से छठ पूजा में अपने घर डीसीएम ट्रक से आ रहे थे। रास्ते में ट्रक खराब हो गया। इस कारण सभी मिलकर ट्रक को धक्का दे रहे थे, तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो ने पांच मजदूरों को रौंद दिया, जिससे सभी मजदूर घायल हो गये। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही बिरंजन कुमार एवं रंजीत यादव की मौत हो गई। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों मोतिहारी रेफर कर दिया। वहीं बोलेरो में सवार लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। इधर, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बोलेरो को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!