Edited By Ramanjot, Updated: 23 Mar, 2026 12:56 PM

मिर्जापुर के एक होटल में देह व्यापार का बड़ा मामला सामने आया है। कोलकाता की एक युवती को नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया और बंधक बनाकर उसका शारीरिक शोषण किया गया।
S/x Racket Busted: बिहार के समस्तीपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां रोजगार के बहाने कोलकाता की एक युवती को बुलाकर उससे जबरन देह व्यापार कराया गया। रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में चल रहे इस सनसनीखेज रैकेट का भंडाफोड़ तब हुआ जब पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है।
नौकरी के नाम पर बुलाकर किया शोषण
महिला थाना समस्तीपुर में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, कोलकाता की रहने वाली पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसे झांसा देकर रोसड़ा के मिर्जापुर स्थित एक होटल में लाया गया था। यहां उसे बंधक बनाकर न केवल देह व्यापार के दलदल में धकेला गया, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे एक होटल से दूसरे होटल में शिफ्ट कर उसका लगातार शारीरिक शोषण किया।
पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारी
मामले की जानकारी मिलते ही महिला थानाध्यक्ष प्रीति भारती के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान दिलीप कुमार: (पिता- रामविलास महतो, निवासी- बेलसंडी डीह, विभूतिपुर) और सुरेश गिरी उर्फ बौना: (पिता- रामप्रीत गिरी, निवासी- कोदरिया) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- पंचर बनाने वाला 'नौशाद' निकला पाकिस्तान का एजेंट! सेना की जानकारी देने पर मिलते थे 6000 रुपए, देशभर में फैला था नेटवर्क
जांच जारी, अन्य आरोपियों की तलाश
महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों के नामों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिला सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और स्पीडी ट्रायल के जरिए कड़ी सजा दिलाई जाएगी।