Edited By Ramkesh, Updated: 08 Jul, 2026 12:51 PM

पंजाब केसरी समूह की पूर्व निदेशक स्वर्गीय श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की 11वीं पुण्यतिथि पर देश भर में मेडिकल कैंप लगाया गया। इसी सिलसिले में रोहतास जिले के डेहरी नगर स्थित कैनाल रोड के समर्थ क्लिनिक में स्वदेश चोपड़ा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित...
रोहतास (मिथिलेश कुमार) : पंजाब केसरी समूह की पूर्व निदेशक स्वर्गीय श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की 11वीं पुण्यतिथि पर देश भर में मेडिकल कैंप लगाया गया। इसी सिलसिले में रोहतास जिले के डेहरी नगर स्थित कैनाल रोड के समर्थ क्लिनिक में स्वदेश चोपड़ा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जरुरतमंद लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैंप की शुरुआत स्वदेश चोपड़ा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ की गई।

वहीं इसके बाद आयोजित मेडिकल कैंप में सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। मरीजों की अलग अलग बीमारियों की जांच कर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उचित परामर्श दिया। मरीजों को जांच के बाद मुफ्त दवाएं भी समर्थ क्लिनिक के संचालक डॉक्टर प्रेम प्रकाश की तरफ से मुहैया कराई गई। इस शिविर में कमर दर्द, गर्दन दर्द, रीढ़ की हड्डी संबंधी समस्याएं, घुटने का दर्द और लकवा पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया। वहीं बोलने में कठिनाई महसूस करने वाले मरीजों को भी थेरेपी की गई। इस मेडिकल कैंप में जरुरतमंद मरीजों का फिजियोथेरेपी के माध्यम से उपचार किया गया।

वहीं समर्थ क्लिनिक के संचालक डॉ क्टर प्रेम प्रकाश ने बताया कि स्वर्गीय श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी का निधन 7 जुलाई 2015 को हुआ था।वे समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए हमेशा समर्पित रहीं,इसलिए उनकी पुण्य स्मृति को जीवंत रखने और समाज के प्रति सेवाभाव को आगे बढ़ाने के मकसद से हर वर्ष जांच शिविर का आयोजन किया जाता है।उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करते हैं।

वहीं इस अवसर पर डॉक्टर निशांत कुमार और डॉक्टर राजीव शर्मा ने भी मरीजों को उचित परामर्श दिया। इस मेडिकल कैंप को सफल बनाने में समाजसेवी सैफुल हक, रौशन पासवान उर्फ मुखिया जी, हरेराम पासवान,कैफ जी और शहजाद खान ने भी अहम भूमिका निभाई।वहीं मुकेश पासवान, पिंटू पासवान, हरेंद्र सिंह, अंजली शर्मा सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग भी कैंप के संचालन के दौरान मौजूद रहे। वहीं रोहतास के गणमान्य लोगों ने भी स्वर्गीय श्रीमति स्वदेश चोपड़ा जी के समाजसेवा के संदेश की सराहना की है। मेडिकल कैंप के जरिए जरुरतमंद लोगों का डॉक्टर प्रेम प्रकाश ने इलाज मुहैया कराकर समाजसेवा का उदाहरण पेश किया है। इसतरह के कार्यक्रम से समाज के दूसरे लोगों को भी गरीबों की सेवा और मानव सेवा करने की प्रेरणा मिलती है।