छपरा जंक्शन पर ट्रेन से करीब 300 पैकेट विदेशी शराब जब्त, अज्ञात यात्रियों के विरूद्ध FIR दर्ज

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Feb, 2022 06:06 PM

saran about three hundred packets of liquor seized from the train

छपरा जंक्शन रेलवे सुरक्षा बल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के बलिया से पश्चिम बंगाल के सियालदाह जाने वाली ट्रेन संख्या 13106 जैसे ही छपरा जंक्शन पर पहुंची तो रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल थाना की पुलिस ने ट्रेन के सभी...

छपराः बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर शुक्रवार को ट्रेन संख्या 13106 डाउन बलिया-सियालदाह एक्सप्रेस से 288 पैकेट अवैध विदेशी शराब बरामद की है।

छपरा जंक्शन रेलवे सुरक्षा बल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के बलिया से पश्चिम बंगाल के सियालदाह जाने वाली ट्रेन संख्या 13106 जैसे ही छपरा जंक्शन पर पहुंची तो रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल थाना की पुलिस ने ट्रेन के सभी बोगी की तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान ट्रेन के डी-एक बोगी के शौचालय के समीप एक लाल और एक नीले रंग का ट्राली बैग के संबंध में यात्रियों से पूछताछ में जब कोई उसकी जानकारी नहीं मिली तो बैग को खोल कर देखा गया।

सूत्रों ने बताया कि लाल रंग के ट्राली बैग से 140 टेट्रा पैक अवैध विदेशी शराब तथा नीले रंग के ट्राली बैग से 144 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जब्त शराब की कीमत लगभग 31500 रुपए बताई जा रही है। दोनों ट्राली बैग को जब्त कर अज्ञात यात्रियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!