पहले सदन का बहिष्कार फिर हाथापाई... विपक्ष को मनाकर सदन में लाई सरकार, स्पीकर बोले- आप आए, बहार लाए

Edited By Imran, Updated: 15 Mar, 2023 05:26 PM

sarka brought in the house after persuading the opposition

लोकसभा या विधानसभा हो, सदन चलाने के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों का होना जरुरी होता है। सदन में दोनों पक्षों की अहमियत बराबर होती है। एक के बिना दूसरे का कोई महत्व नहीं है।

पटना: लोकसभा या विधानसभा हो, सदन चलाने के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों का होना जरुरी होता है। सदन में दोनों पक्षों की अहमियत बराबर होती है। एक के बिना दूसरे का कोई महत्व नहीं है। बिहार विधानसभा में यह बात सच साबित होती दिखी। भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती को बयान करने वाला एक वाकया हुआ, जिसकी सबने सराहना की।

बता दें कि बुधवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा ने सदन का बहिष्कार कर दिया। भाजपा अपने दो विधायकों को निलंबित करने को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रही थी। सदन की प्रथम पाली में राजद और भाजपा विधायकों के बीच हाथापाई तक हो गई, जिसके बाद मामला और बढ़ गया। 

भाजपा के सभी विधायक सत्र शुरु होने से पहले परिसर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी किए। इसके बाद वहीं, धरने पर बैठ गए और कहा कि आज हमलोग यहीं बैठकर शैडो विधानसभा चलाएंगे। भाजपा नेताओं ने भागीरथी देवी को शैडो सदन का अध्यक्ष बनाया। इसके बाद राजभवन मार्च करने की घोषणा की। इधर, सदन की कार्यवाही भी 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इसी बीच लालू-राबड़ी को बेल मिलने पर राजद विधायक लड्डू लेकर भाजपा विधायकों के पास पहुंचे। देखते ही देखते राजद और भाजपा विधायकों के बीच कहासुनी होने लगी। दोनों दल के नेता आपस में भिड़ गए। भाजपा विधायाकों ने आरोप लगाया कि राजद विधायक मनोज यादव ने हमारे सदस्य अरुण सिन्हा का कुर्ता फाड़ दिया। अभ्रदता की। हमलोगों को जबरन लड्डू खिलाने की कोशिश की गई। सरकार को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए। इसके बाद सदन के अंदर से ही आसन यानी बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने भाजपा से सदन में आने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को भाजपा विधायकों को सदन में मानकर लाने की जिम्मेदारी सौंपी। कांग्रेस विधायक गए और भाजपा विधायकों को मनाया। 

स्पीकर बोले- आप आए, बहार लाए
इसके थोड़ी ही देर बाद भाजपा के सदस्य बिहार विधानसभा में दाखिल हुए। ये देख मंत्री विजय चौधरी बेहद खुश हुए और गर्मजोशी से भाजपा के सदस्यों का स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने शेरो-शायरी से भाजपा विधायकों का स्वागत किया और कहा कि आप आए और बहार लाए।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!