"अग्निपथ" योजना राष्ट्रीय हित में, कुछ लोग इसे हिंसा के लिए भड़का रहेः शाहनवाज हुसैन

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Jun, 2022 04:55 PM

shahnawaz hussain s statement on agneepath plan

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अग्निपथ योजना में खास बात यह है की इसमें युवाओं को खास मौका मिलेगा। 4 साल काम करने का मौका मिलेगा। इसमें नौकरी और अवसर मिलेगा। हमारी सरकार ने वार मेमोरियल बनाया, वन रैंक वन पेंशन दिया। राज्य पुलिस बल में मौका मिलेगा। इस योजना...

पटनाः अग्निपथ योजना के विरोध पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा हैं। इसके जरिए कुछ लोग इन्हें हिंसा के लिए भड़का रहे हैं। अग्निपथ योजना राष्ट्रीय हित में हैं। इससे सेना को मजबूती मिलेगी।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अग्निपथ योजना में खास बात यह है की इसमें युवाओं को खास मौका मिलेगा। 4 साल काम करने का मौका मिलेगा। इसमें नौकरी और अवसर मिलेगा। हमारी सरकार ने वार मेमोरियल बनाया, वन रैंक वन पेंशन दिया। राज्य पुलिस बल में मौका मिलेगा। इस योजना को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा हैं। रेजिमेंट में कोई परिवर्तन नहीं किया जा रहा हैं। सेना के लिए कहा गया की सेना कमजोर हो जाएगी।

उद्योग मंत्री ने छात्रों से प्रर्दशन न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपके 2 साल बर्बाद नहीं होंगे, क्योंकि सरकार ने आयु सीमा को अब 21 से बढ़ाकर 23 साल कर दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!