बिहार में 30-40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना, संजय राउत बोले- ‘‘मैं बिहार जाऊंगा और...

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Oct, 2020 12:54 PM

shivsena to contest 30 40 seats in bihar

शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार में 30-40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि एक दो दिन में तय होगा कि पार्टी राज्य में कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मुंबई/पटनाः शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार में 30-40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि एक दो दिन में तय होगा कि पार्टी राज्य में कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

राज्यसभा सदस्य ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार में हमारे लोग 50 सीटों पर (चुनाव) लड़ना चाहते हैं। हम कह रहे हैं कि हमें 30-40 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।'' यह पूछने पर कि क्या शिवसेना बिहार पुलिस के पूर्व महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय के चुनाव मैदान में उतरने पर उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी, राउत ने कहा, ‘‘देखते जाएं।'' राउत ने कहा, ‘‘मैं बिहार जाऊंगा। मैं बिहार पहुंचने के बाद इसका जवाब दूंगा।''

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग करने के बाद से ही पांडेय शिवसेना के निशाने पर हैं। महाराष्ट्र की शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा की गठबंधन सरकार पांडेय की टिप्पणी को लेकर लगातार उनकी आलोचना करती रही है। बिहार पुलिस बल के प्रमुख रहते हुए पांडेय ने राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। उन्होंने पिछले महीने पुलिस प्रमुख के पद से ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली और नीतीश कुमार नीत जद(यू) में शामिल हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!