Edited By Ramanjot, Updated: 19 Aug, 2025 10:11 PM

मुख्यमंत्र नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक की धर्मपत्नी अलका रजक के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
पटना: मुख्यमंत्र नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक की धर्मपत्नी अलका रजक के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि अलका रजक के निधन के समाचार से दुखी हूँ। वे विधि के क्षेत्र से जुड़ी हुयी थीं, साथ ही एक सामाजिक और धर्मपरायण महिला थीं। उनके निधन से सामाजिक एवं विधि के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने श्याम रजक से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना भी दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।