Edited By Ramanjot, Updated: 12 Aug, 2025 08:52 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य उद्यमी व्यावसायिक आयोग के सदस्य एवं बिहार प्रदेश जदयू व्यावसायिक उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष गौरी शंकर कनौजिया के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य उद्यमी व्यावसायिक आयोग के सदस्य एवं बिहार प्रदेश जदयू व्यावसायिक उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष गौरी शंकर कनौजिया के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि गौरी शंकर कनौजिया भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रिय सहयोगी रहे थे। वे पार्टी से जुड़े हुये कर्मठ कार्यकर्ता थे। सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।