जूते में छिपे सांप ने काटा तो बोतल में बंद कर पहुंच गया अस्पताल, डॉक्टर हैरान!

Edited By Khushi, Updated: 28 Mar, 2026 02:25 PM

snake hidden in shoe bites policeman he immediately stands up traps it in a gl

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक अजीबो-गरीब घटना हुई। डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी वीरेंद्र महतो इलाज के लिए जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचे। सांप को देखकर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

सांप छोटा था, इसलिए...
सूत्रों के मुताबिक, वीरेंद्र महतो पचासा मोड़ पर अपनी ड्यूटी निभाते हैं। जैसे ही वह अपने जूते पहन रहे थे, तभी उनके जूते में पहले से छिपा एक सांप उन्हें काट लिया। वीरेंद्र ने घबराए बिना तुरंत सांप को काबू में किया और उसे एक कांच की बोतल में बंद कर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। जांच में पता चला कि सांप छोटा था, इसलिए जहर का असर ज्यादा नहीं हुआ।

जूते पहनते समय थोड़ी सावधानी बहुत जरूरी
वीरेंद्र की हालत पूरी तरह स्थिर है और अब वह खतरे से बाहर हैं। यह घटना हमें यह सीख देती है कि कभी-कभी छोटी-सी लापरवाही भी हमारे लिए जानलेवा साबित हो सकती है। जूते पहनते समय थोड़ी सावधानी बहुत जरूरी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!