बिहार में 1586 प्रशिक्षु दारोगा ने ली शपथ, राज्य को पहली बार एक साथ मिली 596 महिला पुलिसकर्मी

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Aug, 2021 10:00 AM

statement of cm nitish

नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार पुलिस एकेडमी राजगीर में पुलिस अवर निरीक्षक (2018 बैच) के दीक्षांत परेड समारोह में कहा कि 1,582 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक, जिनमें 596 महिला पुलिस पदाधिकारी प्रशिक्षित हुई हैं, यह जानकर उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही...

पटनाः बिहार पुलिस एकेडमी राजगीर में गुरुवार को 1586 प्रशिक्षु दारोगा ने दारोगा प्रशिक्षण प्राप्त कर पद की शपथ ली। सबसे खास बात यह थी कि बिहार को पहली बार एक साथ 596 महिला प्रशिक्षु दारोगा मिलीं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला पुलिसकर्मियों से परिवार, समाज और राज्य को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस में जितनी महिलाएं हैं उतनी देश के किसी भी राज्य में नहीं है।
PunjabKesari
नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार पुलिस एकेडमी राजगीर में पुलिस अवर निरीक्षक (2018 बैच) के दीक्षांत परेड समारोह में कहा कि 1,582 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक, जिनमें 596 महिला पुलिस पदाधिकारी प्रशिक्षित हुई हैं, यह जानकर उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस में अभी 337 महिला पुलिस अवर निरीक्षक तैनात हैं। इस दीक्षांत परेड के बाद बिहार में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर एक साथ 596 महिला पुलिस अवर निरीक्षक की तैनाती होगी। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उनके नेतृत्व में सरकार बनने के बाद प्रारम्भ से ही महिलाओं के विकास के लिए काम करना शुरू किया गया और उसका नतीजा है कि महिलाओं का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उनकी सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया। इसके बाद महिलाओं एवं बालिकाओं के विकास एवं उनकी शिक्षा के लिए कई निर्णय लिए गए। पुलिस बहाली एवं सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया ताकि विकास कार्यों में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी बढ़ाई जा सके। आज बिहार पुलिस में जितनी महिलाएं पुलिस बल में हैं, देश के किसी भी राज्य में इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं नहीं हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!