दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा- क्रॉस वोटिंग पर EC का निर्देश संसदीय लोकतंत्र के लिए कोविड-19 साबित होगा

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jun, 2022 04:51 PM

statement of dipankar bhattacharya

दीपंकर भट्टाचार्य ने गुरुवार को भाकपा-माले पोलित ब्यूरो की दो दिवसीय बैठक के समापन के बाद कहा कि राज्यसभा एवं अन्य अप्रत्यक्ष चुनावों में क्रॉस वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग का जारी नया निर्देश देश के संसदीय लोकतंत्र के लिए कोविड-19 साबित होगा। यह...

पटनाः भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने आज कहा कि राज्यसभा एवं अन्य अप्रत्यक्ष चुनावों में क्रॉस वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग का जारी नया निर्देश देश के संसदीय लोकतंत्र के लिए कोविड-19 साबित होगा।

क्रॉस वोटिंग को प्रोत्साहित करने वाला है यह निर्देश
दीपंकर भट्टाचार्य ने गुरुवार को भाकपा-माले पोलित ब्यूरो की दो दिवसीय बैठक के समापन के बाद कहा कि राज्यसभा एवं अन्य अप्रत्यक्ष चुनावों में क्रॉस वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग का जारी नया निर्देश देश के संसदीय लोकतंत्र के लिए कोविड-19 साबित होगा। यह निर्देश क्रॉस वोटिंग को प्रोत्साहित करने वाला है, जो ऐसे चुनावों को एक हास्यास्पद सर्कस में तब्दील कर देगा। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड्स के जरिए चुनावों में मनी पावर का बढ़ता फैक्टर हम पहले से ही देख रहे हैं। ऐसी प्रक्रियाओं पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।

आज पूरा देश BJP-RSS के बुलडोजर की चपेट में
माले महासचिव ने कहा कि आज पूरा देश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बुलडोजर की चपेट में है। संविधान, लोकतंत्र, आम-आदमी के अधिकार-सबकुछ को यह सरकार बुलडोज कर देना चाहती है इसलिए आज पूरे देश में भाजपा हटाओ-देश बचाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी ही स्थिति में उनकी पार्टी का 11वां महाधिवेशन पटना में 15-20 फरवरी 2023 तक प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि यह 11वां महाधिवेशन भाजपा हटाओ-देश बचाओ अभियान में नई गति लाएगा।

भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘महाधिवेशन के दौरान हम गांव-गांव और हर घर पहुंचेंगे। इसी कड़ी में 23-24 सितंबर 2022 को बिहार के विक्रमगंज में अखिल भारतीय किसान महासभा और 19-20 नवंबर 2022 को पश्चिम बंगाल के हुगली में खेग्रामस का राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित है। हमारे युवा संगठन आरवाईए का राष्ट्रीय सम्मेलन भी इस साल झारखंड में होने वाला है।'' उन्होंने कहा कि पार्टी कांग्रेस के पहले दिन 15 फरवरी 2023 को पटना के गांधी मैदान में भाजपाई बुलडोजर राज के खिलाफ एक विशाल रैली का आयोजन होगा, जिसमें महागठबंधन के दलों के साथ-साथ बिहार और झारखंड के तमाम विपक्षी दलों को आमंत्रित किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!