BJP से लड़ने की क्षमता किसी राष्ट्रीय दल में नहीं बची: जेपी नड्डा

Edited By Nitika, Updated: 31 Jul, 2022 03:56 PM

statement of jp nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कहा कि देश में उनकी पार्टी से लड़ने की क्षमता किसी राष्ट्रीय दल में नहीं बची है।

 

पटनाः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कहा कि देश में उनकी पार्टी से लड़ने की क्षमता किसी राष्ट्रीय दल में नहीं बची है।

नड्डा ने रविवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में राज्य के अलग-अलग जिलों में 16 नवनिर्मित पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन एवं सात कार्यालयों का शिलान्यास करने के बाद कहा कि अब कोई राष्ट्रीय पार्टी इस स्थिति में नहीं रही, जो भाजपा को मात दे सके। कांग्रेस अब राज्यों से भी उखड़ रही है। उन्होंने कहा कि वैसे सारे राजनीतिक दल समाप्त हो गए या हो जाएंगे, रहेगी तो सिर्फ भाजपा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार की मुख्य विपक्षी राजद सहित देश के अन्य क्षेत्रीय दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार प्रजातंत्र की धरती है और यहां परिवारवाद के खिलाफ सिफर् भाजपा ही लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) पारिवारिक पार्टी है, बिहार में राजद से हम लड़ रहे हैं, जो एक परिवार की पार्टी है। ओडिशा में नवीन पटनायक की पार्टी एक व्यक्ति की पार्टी है। महाराष्ट्र में शिवसेना जो अब समाप्ति की ओर है, वह भी एक परिवार की पार्टी है। उन्होंने कहा कि इसी तरह कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी बन चुकी है।

वहीं नड्डा ने कहा कि भाजपा वैचारिक पृष्ठभूमि वाली राजनीतिक पार्टी है। आज अनेक लोग जो दो से तीन दशकों तक दूसरी पाटिर्यों में रहें, वो अपनी पार्टियां छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब ऐसे सभी लोगों को समझ में आ गया है कि कार्य करते हुए देश को परिवर्तित करने का उपकरण है तो वह भाजपा ही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!