छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर शुरू से संवेदनशील रही है नीतीश सरकार: मंत्री शीला मंडल

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Dec, 2024 05:41 PM

statement of minister sheila mandal

मंत्री शीला मंडल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छात्रों और युवाओं से जुड़ें मुद्दों पर शुरू से संवेदनशील रहे हैं। स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से शोषित और वंचित वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने...

पटना: बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर नीतीश सरकार शुरू से संवेदनशील रही है।

गुरुवार को जनता दल यूनाईटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय, में आयोजित सुनवाई कार्यक्रम में परिवहन मंत्री शीला मंडल सूबे के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुई एवं उनके त्वरित समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

इस मौके पर मंत्री शीला मंडल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छात्रों और युवाओं से जुड़ें मुद्दों पर शुरू से संवेदनशील रहे हैं। स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से शोषित और वंचित वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहूलियत मिली है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता बोलने में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास करते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!