सदन में तेजस्वी के हस्तक्षेप करने पर बोले नीतीश- आपको हमने गोद में खेलाया है, थोड़ा सुन लीजिए..

Edited By Nitika, Updated: 24 Feb, 2021 12:55 PM

statement of nitish on tejashwi intervention in the house

बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौर में बिहार में अपराध तेजी से बढ़ा है।

 

पटनाः बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौर में बिहार में अपराध तेजी से बढ़ा है। वहीं तेजस्वी यादव की और से लगातार हस्तक्षेप करने पर नीतीश कुमार ने कहा कि आपको हमने गोद में खेलाया है, थोड़ा सुन लीजिए।
PunjabKesari
तेजस्वी यादव ने आंकड़ों की मदद से दावा करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में बिहार में आपराधिक घटनाओं में कमी आई थी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के दौर में बिहार में अपराध तेजी से बढ़ा है। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि इतिहास में बिहार ने इतनी ढीली सरकार नहीं देखी होगी। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में अपनी बात रखी, लेकिन इस दौरान तेजस्वी यादव बार-बार अपनी सीट से उठकर बिजली दरों जैसे मुद्दों पर नीतीश कुमार को टोकते रहे। इसके बाद नीतीश कुमार ने सदन में जवाब देते हुए तेजस्वी यादव से कहा कि आपको हमने गोद में खेलाया है, थोड़ा सुन लीजिए।
PunjabKesari
बता दें कि नीतीश कुमार कोरोना काल में बिहार में की गई टेस्टिंग पर अपनी बात रख रहे थे, लेकिन इस दौरान तेजस्वी यादव की ओर से हस्तक्षेप किया जा रहा था। वे लगातार कुछ पूछने या टिप्पणी करने की कोशिश कर रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!