Sushil Modi ने कहा- BJP नहीं बल्कि Lalu के एजेंडा पर काम कर रहे Sudhakar Singh

Edited By Nitika, Updated: 28 Feb, 2023 08:37 AM

statement of sushil modi

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह भाजपा नहीं बल्कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के एजेंडे पर ही पूरी निष्ठा से काम करते हुए...

 

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह भाजपा नहीं बल्कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के एजेंडे पर ही पूरी निष्ठा से काम करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दबाव बना रहे हैं। 

सुशील मोदी ने बयान जारी कर कहा कि नीतीश-लालू डील का मुख्य एजेंडा इसी साल तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाना है जबकि नीतीश कुमार इससे मुकरते हुए राजकुमार की ताजपोशी को 2025 तक टालना चाहते हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि सुधाकर सिंह तीन महीने से मुख्यमंत्री की आलोचना कर रहे हैं, फिर भी राजद ने नोटिस जारी करने के अलावा उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। |

भाजपा सांसद ने कहा कि सुधाकर सिंह पर कार्रवाई करने में स्वयं तेजस्वी यादव सक्षम हैं, लेकिन इसे टालने के लिए कभी लालू प्रसाद के सिंगापुर में होने और कभी अब्दुल बारी सिद्दिकी की सेहत का बहाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंह राजद विधायकों की भावनाएं व्यक्त करते हुए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की तिथि घोषित करवाना चाहते हैं।

मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी को गद्दी सौंपने की घोषणा तो की लेकिन तारीख नहीं बताई। इसीलिए, सुधाकर सिंह के जरिए दबाव बनाया जा रहा है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!