राहुल ने किया पिछड़ों का अपमान, BJP ने चौधरी को कमान देकर किया सम्मान: सुशील मोदी

Edited By Nitika, Updated: 28 Mar, 2023 08:47 AM

statement of sushil modi

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके समर्थक दल मोदी सरनेम मुद्दे पर पिछड़े समाज के करोड़ों लोगों का अपमान कर रहे हैैं

 

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके समर्थक दल मोदी सरनेम मुद्दे पर पिछड़े समाज के करोड़ों लोगों का अपमान कर रहे हैैं, तब भाजपा ने सम्राट चौधरी को बिहार की कमान सौंपकर पिछड़ों के प्रति आदर और विश्वास प्रकट किया है।

सुशील मोदी ने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा 2024 के संसदीय चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव से मात्र 10 माह पहले चौधरी को बड़ा दायित्व सौंपा है और भरोसा किया है कि वे कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी का जनाधार बढ़ाने में सफल होंगे।

वहीं भाजपा सांसद ने कहा कि वर्ष 2022 में गोपालगंज और कुढ़नी के उपचुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की हार ने उस लव-कुश वोट के भाजपा की ओर शिफ्ट होने की पुष्टि की, जिस पर नीतीश कुमार अपना एकाधिकार समझते थे। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के अध्यक्ष बनने से भाजपा के पक्ष में पिछड़े समाज के ध्रुव्रीकरण की प्रक्रिया तेज होगी। इससे संगठन में नये उत्साह का संचार अनुभव किया जा रहा है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!