अभी Lalu जी की तबीयत स्थिर, हम आगे के इलाज के लिए पिता को दिल्ली लेकर जाएंगेः Tejashwi

Edited By Nitika, Updated: 06 Jul, 2022 02:43 PM

statement of tejashwi yadav

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि अभी लालू जी की तबीयत स्थिर है। उनकी किडनी और हार्ट का इलाज शुरू से ही दिल्ली के AIIMS में चलता रहा है।

 

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि अभी लालू जी की तबीयत स्थिर है। उनकी किडनी और हार्ट का इलाज शुरू से ही दिल्ली के AIIMS में चलता रहा है। वहां के डॉक्टरों को उनकी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी है। इन्हें हम आगे के इलाज के लिए दिल्ली लेकर जाएंगे।

तेजस्वी यादव ने बताया कि कल प्रधानमंत्री जी का फोन आया था। जब से लालू जी एडमिट हुए हैं तब से लगातार मुख्यमंत्री जी भी जानकारी ले रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी से भी हमारी बात हुई है। सब यही दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द लालू जी ठीक हो जाए।

वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो लालू प्रसाद यादव को सिंगापुर भी ले जाया जा सकता है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!