ब्रिटिश संसद में Tejashwi Yadav ने कहा- देश और बिहार के विकास के लिए शेयर करें Knowledge

Edited By Nitika, Updated: 24 May, 2022 06:04 PM

statement of tejashwi yadav in british parliament

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ब्रिटिश पार्लियामेंट में एनआईएसएयू (National Indian Student Alumni Union UK) द्वारा आयोजित गोष्ठी में भारतीय मूल के सांसदों, शोधार्थियों, व्यवसायियों, प्रोफेसरों और भारतीय मूल के लोगों को सम्बोधित करते हुए भारत-ब्रिटेन...

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ब्रिटिश पार्लियामेंट में एनआईएसएयू (National Indian Student Alumni Union UK) द्वारा आयोजित गोष्ठी में भारतीय मूल के सांसदों, शोधार्थियों, व्यवसायियों, प्रोफेसरों और भारतीय मूल के लोगों को सम्बोधित करते हुए भारत-ब्रिटेन संबंधों को और बेहतर बनाने के अलावा प्रजातांत्रिक मूल्यों, न्याय, समता और अभिव्यक्ति की आजादी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
PunjabKesari
ब्रिटिश पार्लियामेंट में भारतीय मूल के विद्यार्थियों के साथ संवाद में तेजस्वी यादव ने कहा कि यूके के छात्र देश और बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए नॉलेज शेयर करें एवं उनसे लगातार संवाद बनाए रखें। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि ब्रिटिश पार्लियामेंट के पूर्व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने लंदन प्रवास के दौरान विश्व प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और ब्रिज इन्डिया के अंतरराष्ट्रीय मंच से विभिन्न विषयों पर व्यक्त अपने उदगारों द्वारा बिहार को गौरवान्वित किया है।
PunjabKesari
तेजस्वी ने बढ़ाया बिहार का गौरवः चित्तरंजन गगन
राजद प्रवक्ता ने कहा कि इतनी कम उम्र में एक राजनेता के रूप में तेजस्वी यादव द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंच को संबोधित करना बिहार के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए गर्व की बात है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार को एक नई पहचान मिली है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!