"उमंग 2025: राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, पटना की छात्राओं ने जीते कई पुरस्कार"

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Feb, 2025 06:17 PM

students of government women s polytechnic patna won many awards

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थान, पटना 14 की छात्राओं ने विभिन्न खेल एवं साहित्यिक प्रतियोगिता में जीत हासिल कर संस्थान का नाम रौशन किया।

पटना: राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थान, पटना 14 की छात्राओं ने विभिन्न खेल एवं साहित्यिक प्रतियोगिता में जीत हासिल कर संस्थान का नाम रौशन किया। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता उमंग 2025 के तहत पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, गुलजरबाग पटना -7 में दिनांक 03.05.25 से 08.02.25 तक विभिन्न खेलो एवं साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया गया था। 

संस्थान की छात्राओं ने पटना प्रमंडल में अपने जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपना अद्भुत साहस, दृढनिश्चय, मेहनत और बेहतर समन्वय से कबड्डी के रोमांचक फाइनल खेल कर रनर अप का पदक अपने नाम किया। जिसकी कैप्टन प्रियंका कुमारी भारती और खिलाड़ी वैष्णवी, सुगंधा, इशा, आकृति, सानू सुप्रिया, दिव्यानी शेखर, सुप्रिया, प्राची सिंह, अलका कुमारी थी। 4 '400 रिले रेस के द्वितीय स्थान सानू सुप्रिया, प्रियंका कुमारी, इशा, सुगंधा कुमारी ने प्राप्त किया। एवं स्टोरी राइटिंग इंग्लिश में ऐश्वर्या कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!