खाकी हुई शर्मसार, SI की इस हरकत का Video सोशल मीडिया पर वायरल, सवालों के घेरे में पुलिस महकमा

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Mar, 2026 05:07 PM

sub inspector viral samastipur bihar

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मशक्कत कर दारोगा को छुड़ाया और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा।

Bihar News : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के दावों के बीच खाकी को शर्मसार करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक दारोगा नशे की हालत में मिठाई की दुकान पर हंगामा कर रहे थे। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उग्र भीड़ ने कानून के रखवाले को ही बंधक बना लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा की स्थिति और लोगों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। 

मिठाई दुकान से शुरू हुआ विवाद 

मिली जानकारी के अनुसार, विभूतिपुर थाने में तैनात दारोगा रिंकू सिंह कथित तौर पर शराब के नशे में धुत होकर एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि दारोगा ने वहां न केवल हंगामा किया, बल्कि दुकानदार के साथ बदसलूकी भी की। विवाद बढ़ने पर दारोगा ने वहां मौजूद लोगों को वर्दी की धौंस दिखाते हुए झूठे मुकदमों में फंसाने की खुलेआम धमकी दे डाली। 

भीड़ का फूटा गुस्सा, बनाया बंधक 

दारोगा की अमर्यादित हरकतों और धमकी से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने दारोगा को घेरकर बंधक बना लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा की स्थिति और लोगों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- SHO का ऑडियो वायरल...पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पुलिस की मशक्कत और मेडिकल जांच 

घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बीच पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी दारोगा को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी दारोगा रिंकू सिंह को देर शाम समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच कराई गई है ताकि नशे की पुष्टि की जा सके। 

सवालों के घेरे में  पुलिस महकमा 

इस घटना ने समस्तीपुर पुलिस की कार्यशैली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जिले के पुलिस कप्तान (SP) अरबिन्द प्रताप सिंह की ओर से कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!