सुशील मोदी का हमला- फर्जी फोटो ट्वीट कर माहौल बिगाड़ने वाले दिग्गी राजा को निलंबित करे कांग्रेस
Edited By Nitika, Updated: 14 Apr, 2022 10:27 AM

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। साथ ही कहा कि उसे फर्जी फोटो ट्वीट कर माहौल बिगाड़ने वाले दिग्विजय सिंह (दिग्गी राजा) को पार्टी से अविलंब निलंबित करना चाहिए।
पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। साथ ही कहा कि उसे फर्जी फोटो ट्वीट कर माहौल बिगाड़ने वाले दिग्विजय सिंह (दिग्गी राजा) को पार्टी से अविलंब निलंबित करना चाहिए।
मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए दूसरे राज्य की फोटो के साथ आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के विरुद्ध प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज की लेकिन उनकी पार्टी इस पर चुप है। कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री के इस गैर जिम्मेदाराना ट्वीट के कारण उन्हें पार्टी से निलम्बित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या साम्प्रदायिक सछ्वाव बनाये रखना विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं है।
भाजपा सांसद ने कहा कि मुंबई पर आतंकवादी हमले में पाकिस्तान को क्लीनचिट देने के लिए एक किताब लिखी गई, जिसमें यह झूठ बुना गया कि 26/11 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की साजिश थी। इस किताब के विमोचन में दिग्विजय सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यख राहुल गांधी बताएं कि क्या दिग्विजय सिंह के बयान ही देश के हिंदुओं के बारे में कांग्रेस के आधिकारिक विचार हैं। मोदी ने कहा कि ‘भगवा अतंकवाद' का फर्जी नरेशन गढ़ने वाले दिग्विजय सिंह हमेशा हिंदुओं के विरुद्ध बोलते रहे। वे वोट बैंक की राजनीति के तहत आतंकवादियों की तरफदारी करने में सारी हदें पार कर चुके हैं।
पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने जब कश्मीरी हिंदुओं के साथ अमानवीय अत्याचार की घटना पर म्यूजियम बनाने का निर्णय लिया तब दिग्विजय सिंह ने इसका विरोध किया। उन्होंने ही वैश्विक आतंकवादी लादेन को ‘ओसामा जी' कहा था और बटाला हाउस मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों को बेगुनाह बताया था।
Related Story

'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां...

ओमान की खाड़ी में मिसाइल हमले के बाद कैप्टन आशीष कुमार लापता, परिजनों का बुरा हाल; सरकार से लगाई...

बालू माफिया का आतंक, अवैध खनन रोकने गई टीम पर जानलेवा हमला, तोड़े गाड़ी के शीशे

मां से मामूली बात पर हुआ विवाद तो भड़क गया बेटा, लोहे के रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट

मिडिल ईस्ट संघर्ष का शिकार हुआ बिहार का लाल, थाई जहाज पर हमले में इंजीनियर की मौत; परिवार में कोहराम

स्पीड ब्रेकर बनाने पर भारी बवाल, थाना परिसर में घुसकर पुलिसकर्मियों पर हमला, हिरासत में 24 लोग

बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत! नीतीश सरकार जल्द करेगी प्रमोशन

Nitish Kumar Birthday: 75 साल के हुए सीएम नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री मोदी ने इस खास अंदाज में दी...

'ससुर या जेठ से हलाला करो, तभी... ' Whatsapp पर पत्नी को तीन तलाक दे पति ने रखी घिनौनी शर्त

आज JDU की सदस्यता लेंगे निशांत कुमार, चंपारण से शुरू करेंगे सियासी सफर