अध्यापकों के लिए खुशखबरी! शिक्षा विभाग ने ईदुल-जोहा के लिए 3 दिनों का अवकाश किया घोषित

Edited By Mamta Yadav, Updated: 11 Jun, 2024 04:06 AM

teachers education department declared 3 days holiday for eidul zuha

बिहार शिक्षा विभाग ने 2024 के शैक्षणिक सत्र के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। साथ ही विभाग ने पत्र के जरिए इसके पहले जारी की गई छुट्यों में संशोधन भी किया है। ईदुल-जोहा (बक्रईद) के लिए सामान्य विद्यालय के प्रारंभिक एवं माध्यमिक/उच्च...

Patna News: बिहार शिक्षा विभाग ने 2024 के शैक्षणिक सत्र के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। साथ ही विभाग ने पत्र के जरिए इसके पहले जारी की गई छुट्यों में संशोधन भी किया है। ईदुल-जोहा (बक्रईद) के लिए सामान्य विद्यालय के प्रारंभिक एवं माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2024 में 3 दिनों का अवकाश घोषित किया है।

बता दें कि इससे पहले विभागीय अधिसूचना संख्या-2893 दिनांक-27.11.2023 के द्वारा ईदुल-जोहा (बक्रईद) के लिए सामान्य विद्यालय के प्रारंभिक एवं माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2024 के अवकाश तालिका में दिनांक 18.06.2024 को एवं अधिसूचना संख्या-2694 दिनांक-27.11.2023 के द्वारा अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त उर्दू (प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक) विद्यालय/ मकतब में 2024 के लिए दिनांक-18.06.2024 से 20,06.2024 अर्थात् 03 दिनों को अवकाश घोषित किया गया था।

चाँद के दृष्टिगोचर होने के आधार पर विभागीय अधिसूचना संख्या-2693 एवं 2694 दिनांक-27.11.2023 के द्वारा पूर्व से ईदुल जोहा (बक्रईद) के लिए निर्धारित अवकाश में आंशिक संशोधन कर सामान्य विद्यालयों के लिए दिनांक-18.06.2024 के बदले दिनांक-17.06.2024 एवं उर्दू विद्यालयों के लिए दिनांक-18.06.2024 से 20.06:2024 के बदले दिनांक 17.06.2024 से 19.06.2024 अर्थात् कुल 03 दिनों का अवकाश स्वीकृत किया जाता है। शेष पूर्वद्युत् रहेगा। इस पर सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!