'द कपिल शर्मा' शो में दिखेंगे तेजप्रताप यादव, बोले- टीम फ्लाइट का टिकट भेजेगी तो चले जाएंगे

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Aug, 2021 12:12 PM

tej pratap yadav will be seen in the kapil sharma show

दरअसल, तेजप्रताप यादव दिल्ली और वृंदावन होते हुए शुक्रवार को पटना लौटे। वहीं शनिवार को वह अचानक राजद कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें कपिल शर्मा शो से बुलावा आया है। शो में जाने के सवाल पर तेजप्रताप...

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में तहलका मचाने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव सोनी टीवी के पॉपुलर 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ सकते हैं। तेजप्रताप यादव ने बताया कि उन्हें कपिल शर्मा शो से बुलाया आया है।

दरअसल, तेजप्रताप यादव दिल्ली और वृंदावन होते हुए शुक्रवार को पटना लौटे। वहीं शनिवार को वह अचानक राजद कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें कपिल शर्मा शो से बुलावा आया है। शो में जाने के सवाल पर तेजप्रताप ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर कपिल शर्मा फ्लाइट का टिकट भेजते हैं तो चले जाएंगे।

बता दें कि जब तेजप्रताप यादव राजद कार्यालय पहुंचे तो वहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी मौजूद थे। लेकिन न हो तेजप्रताप यादव जगदानंद से मिलने गए और न ही वे तेजप्रताप से मिलने आए। वहीं तेजप्रताप अपने पिता लालू यादव के चैंबर में जाकर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने को जगदानंद को आने का बुलावा भेजा तो वह भड़क गए और तमतमाते हुए कार्यालय से बाहर निकल आए।

इसके बाद तेज प्रताप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं पार्टी कार्यालय आया था, मुझे अपना भतीजा समझ जगदानंद सिंह को मेरे चैंबर में आकर मुझसे मिलना चाहिए था। इसके आगे तेज प्रताप यादव ने कहा कि संगठन में कौन नाराज होता है, कौन खुश होता है, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!